ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अगरा पुल समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर बौंसी थाना के एसआई उपेंद्र तिवारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा दोपहिया और चार पहिया वाहन की जांच की गई। जांच के क्रम में सभी वाहनों के डिक्की की तलाशी ली गई। साथ ही बिना हेलमेट वाले और बिना सीट बेल्ट लगाएं चालकों से जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि,
वाहन जांच अभियान के क्रम में ₹2000 का जुर्माना वसूला गया। मालूम हो कि, पुलिस के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा बिना हेलमेट लगाकर चलने का सिलसिला लगातार जारी है। साथ ही चार पहिया वाहनों के चालकों द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने का सिलसिला भी जारी है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें