Bounsi News: मनरेगा द्वारा सात अमृत सरोवर का कार्य हुआ शुरू

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत मनरेगा विभाग द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वप्रथम कैरी, सांपडहर, चिलकारा, असनाहा, अंगारू जबड़ा पंचायत के पांच जगहों पर सरोवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। दो अन्य जगहों पर सरोवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मनरेगा पीओ 

संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, सरोवर का निर्माण जॉब कार्डधारी मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। 15 अगस्त तक कम से कम दो सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सरोवर का निर्माण कार्य करीब 65 लाख की राशि से प्रखंड में 7 सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य होने से जल संचय होगा और जल स्तर में भी काफी सुधार होगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें