Bounsi News: मामूली घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, हुई मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के मायाबांध गांव में घरेलू विवाद के बाद महिला ने ककीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अयोध्या यादव की 55 वर्षीय पत्नी मंजू देवी का सास से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि, 

अक्सर घर में पारिवारिक विवाद होता था। मंगलवार को विवाद ज्यादा होने के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतिका के पुत्र चंद्रशेखर यादव के द्वारा एवं ग्रामीणों के सहयोग से महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा उपचार के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी बंधुआकुरावा थाना को दे दी गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें