ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के सरुका गांव में विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। जिसमें ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि, अपनी अपनी भूमि का कागजात जल्द से जल्द सर्वे करा लें। ताकि जिन रैयत का नाम अपडेट नहीं हुआ है। उनका नाम अपडेट हो जाए और उसी नाम से भूमि दर्ज हो जाए। इसी क्रम में भूमि
सर्वेक्षण विभाग के भारतेंदु कुमार ने गांव पहुंचकर राजपूत टोला के तरफ से भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर कई ग्रामीणों ने अपने कागजात को प्रस्तुत किया। जिसका सर्वे में नाम चढ़ाया गया। वहीं विभाग के अधिकारी ने जल्द से जल्द ग्रामीणों को कागजात प्रस्तुत करने के लिए आग्रह किया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें