Pathargama News: पत्थर गामा पैक्स में धान बीज वितरण में हो रही है धांधली




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा पैक्स के द्वारा किसानों के बीच और अनुदानित धान बीज वितरण में निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया जा रहा है| मनोहर कुमार महतो आदि कई किसानों ने बताया कि ₹475 में 25 किलो के धान बीज का पैकेट दिया जा रहा है| रजिस्टर्ड किए हुए किसानों से बिना किसी प्रमाण पत्र लिए धान बीज का 25 किलो के पैकेट का मूल्य ₹475 लिया जा रहा है और पावती रसीद भी नहीं दिया जा रहा है| सबसे गैर संवैधानिक बात यह बताई जा रही है कि पथरगामा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार भगत के द्वारा धान बीज का वितरण किया जा रहा है जबकि वर्तमान अध्यक्ष हैं विरेंद्र कुमार भगत| ऐसे में संजय कुमार भगत किस अधिकार क्षेत्र के तहत बीज वितरण कर रहे हैं जो किसानों को चौंका रहा है| इस संबंध में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आशुतोष अम्बस्ट का कहना है कि यह असंवैधानिक है ऐसा नहीं होना चाहिए| प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कापरी का कहना है कि धान का बीज ₹17, 20 पैसा प्रति किलो की दर से किसानों को मुहैया कराना है| इस हिसाब से 25 किलो धान बीज का दाम हुआ ₹430 जबकि किसानों से ₹475 वसूला जा रहा है| अर्थात किसानों से ₹45 अधिक वसूला जा रहा है|


                               मनोहर महतो


गोरे लाल यादव

साथ ही दूसरे प्रखंड के किसानों को भी दिया जा रहा है| महागामा प्रखंड के दयालकित्ता निवासी गोरेलाल यादव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है| किसानों के साथ हो रही इस धांधली की सूचना जब अनुमंडल पदाधिकारी (गोड्डा) ऋतुराज को मिली तो उन्होंने आत्मा के उप निर्देशक को मामले की जांच करने का आदेश दिया है |

अमन राज:-


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें