Chandan News: जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों की हुई सुनवाई

 ग्राम समाचार,चांदन,बांका: शनिवार 4 जून 2022 को जिला अधिकारी अंशूल कुमार के निर्देश पर भूमि विवादों के निपटारे के लिए चांदन थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 5 नया मामला सामने आया। जिसमें 4 पुराने मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं अन्य मामलों में रैयत नोटिस जारी किया गया।



 मौके पर थाना अध्यक्ष नसीम खान व अवर निरीक्षक चंचल कुमार के साथ अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य के अलावा दर्जनों रैयत किसान मौजूद थे। वहीं सूइया थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में 4 नया मामला सामने आया। इस क्रम में 3 पुरानी मामला को कड़ी मस्कत के बाद निष्पादन किया गया। मौके पर सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार व अवर निरीक्षक छोटू कुमार के साथ राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार सीओ प्रशांत शांडिल्य मौजूद थे। 



वहीं आनंदपुर ओपी परिसर में जनता दरबार नहीं लगने से कई फरियादी को बेरंग वापस लौटना पड़ा। जिसे लेकर अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि, राजस्व मृत्युंजय कुमार छुट्टी पर चले जाने के कारण आनंदपुर ओपी परिसर में आज जनता दरबार नहीं लग पाई, जिसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया। अगले शनिवार को सभी फरियादियों की मामले जांच कर निष्पादन किया जाएगा।


संवाददाता उमाकांत साह,चांदन, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें