Chandan News: कुसुम जोरी‌ पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक बनी प्रियंका देवी

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत भवन में लोहिया स्वच्छता मिशन दिनांक बीते 24 अप्रैल के आलोक में कुसुमजोरी पंचायत के मुखिया ममता देवी की अध्यक्षता में पंचायत पर्यवेक्षक के रूप में प्रियंका देवी को चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के दावेदारी में नकुल शाह पिता प्रकाश साह पिपराडीह नकुल यादव पिता शंकर यादव ग्राम पिपराडीह एवं विशेश्वर यादव पिता शिवनंदन यादव 

डढ़वा गांव निवासी वहीं प्रियंका देवी पति अशोक यादव ग्राम ननकूडी पर्यवेक्षक ने पेश की।जिसमें महिला की योग्यता के आधार पर प्राथमिकता देते हुए सर्वसम्मति से पंचायत स्वच्छता के पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया।मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव तूरी,पूर्व मुखिया अशोक यादव, राधे तांती, सुनील तांती, सीताराम यादव, रामदेव यादव भीम लाल यादव, प्रमोद यादव, विजय ठाकुर सरपंच पति विष्णु देव दास बालो दास, सदस्य आदर्श यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें