Chandan News: पैक्स गोदाम की खिड़की तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों की धान

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारणे पंचायत के पैक्स भवन में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने पैक्स गोदाम का खिड़की तोड़कर हजारों रुपए की धान चोरी कर लेने की मामला सामने आया है।चोरी को लेकर पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पैक्स गोदाम पहुंचा तो देखा खिड़की टुटा हुआ था। और गोदाम के अंदर रक्खे कई बोरा धान गायब है।वहीं एक चरवाहा ने बताया पलास के झाड़ी के बीच में छिपाकर एक बोरा धान रक्खा हुआ है।जिसे देखने 

पर चोरी की गई धान की बोरा प्रतिक हो रही है।वहीं पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव ने बताया कि पैक्स गोदाम सुनसान जगह पर होने की वजह से चोरी हो रही है। एक महीने पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम की दीवार में बांस लगाकर धान की चोरी कर ली गई थी। विभागीय रूटीन के कारण गोदाम में अब तक धान पड़ा हुआ है।जब की गोदाम में धान बिखरे हुए हैं और होने की वजह से धान सड़ने भी लगा है।घटना की जानकारी प्रखंड  सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को दे दी गई है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें