Chandan News: शौच करने बैठे युवक को काटा सांप, चांदन अस्पताल में कराया उपचार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के करीब दक्षिणी बारने पंचायत के मझली गांव निवासी विकास कुमार यादव पिता त्रिवेणी यादव अपने निजी काम के लिए चांदन बाजार सामान लाने जा रहा था।जाने के क्रम युवक शौच के लिए बघवा जंगल स्थित गनहवा जोर के करीब बैठ गया। पानी लेने क्रम में युवक को किसी जहरीले सर्फ ने पिछे से पैर में डंस लिया।सांप डंसने की जानकारी परिजनों को मिलते ही आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा ने बेहतर उपचार कर युवक का जान बचाया। तब 

जाकर परिजनों ने राहत की सांस लिया। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व चांदन मंडल टोला के एक दुकानदार युवक जो तुर्की मोड़ पर किराना दुकान चलाते थे जो समान निकालने के क्रम में सांप ने डंस लिया था, और झाड़-फूंक कराने की अंधविश्वास में रह कर युवक का जान चला गया। यदि समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया होता तो युवक का जान बचाया जा सकता था। जिसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि किसी विषैले तत्वों द्वारा काटने पर बिना देर किए उपचार करा लेना चाहिए। अंधविश्वास के चक्कर में ही जान गंवानी पड़ती है।

 उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें