ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हंसडीहा भागलपुर पथ स्थित सांझोतरी समीप दो पिकअप वाहन और सुमो विक्टा की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर नाथनगर निवासी 35 वर्षीय रीना देवी, 25 वर्षीय पूनम देवी, 16 वर्षीय प्रियंका कुमारी, 20 वर्षीय गुंजन कुमारी एवं 15 वर्षीय लड़का सुमित कुमार सहित अन्य लोग झारखंड से किसी विवाह समारोह से वापस लौट
रहे थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के सांंझोतरी समीप ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण सामने आ रही वाहन की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सुमो गोल्ड पर सवार 5 लोगों के अलावे पिकअप पर सवार नागपुर महाराष्ट्र के 35 वर्षीय वाहन चालक गणेश पंडित और उनके सहायक सागर माहौलकर दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में जख्मी सभी लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है। जहां चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सभी को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें