Rewari News : गंगायचा टोल प्लाजा पर तीन घंटे के सांकेतिक टोल फ्री सामूहिक किसान धरने प्रदर्शन का आयोजन



ग्राम समाचार न्यूज : किसानों को गेंहू की फसल की एमएसपी गंगायचा जाट गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी के जिला प्रधान समय सिंह एवम टोल - प्लाजा संघर्ष समिति अध्यक्ष टाइगर जोगिंदर सिंह के सानिध्य में किसान पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. 

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी जी के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसानों की निम्न मांगो को सरकार तक पहुंचाने के लिए 09 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक गंगायचा टोल प्लाजा पर जिले के किसान संगठन का टोल फ्री सांकेतिक धरना प्रदर्शन सरकार के नाम एक ज्ञापन सोपा जायेगा।                                        

-किसानों को इस बार गेंहू की फसल के लिए एम एस पी दर के अतिरिक्त 500/- रुपए का बोनस के रूप में अतिरिक्त भुगतान किया जाए ।                                     

-सभी टोल प्लाजा पर स्थानीय नियक्तियो में हरियाणा के नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए 

-टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के रेडियस में आने वाले गांवों के व्यक्तियों के वाहनों को पूर्णतया टोल फ्री की सुविधा दी जाए । इन गांवों के नागरिकों को बार बार अपने खेत -खलिहान,आफिस,दुकान आदि के लिए आना जाना पड़ता है ।          

- किसानों के ट्रैक्टर,ट्रॉली,हार्वेस्टर,कंबाइन आदि कृषि से संबंधित वाहनों को टोल फ्री की स्थाई सुविधा दी जाए ।                                           

-जिन वाहनों के फास्ट टैग सुविधा नहीं है,उनसे टोल कर की दुगनी राशि वसूल करना अवैध प्रक्रिया है तथा न्यायसंगत नहीं है। एसे वाहनों की सुविधा सवरुप टोल पर परम्परागत नगद भुगतान पर्ची सिस्टम की एक अलग लेन स्थापित की जावे।                              

इस बैठक में जिला प्रधान समय सिंह,टोल प्लाजा संघर्ष समिति अध्यक्ष टाइगर जोगिंदर सिंह, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, महिला जिला प्रधान लक्ष्मी बाई लिसाना, युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी, कोसली ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया, जिला उप प्रधान डा रोहतास, रेवाड़ी जिला प्रधान चुन्नीलाल, एक्स सर्विसमैन सेल प्रधान दीप चंद फ़ौजी, महिला ब्लाक उप प्रधान मुन्नी देवी, विपिन पुनिया, संजीव कुमार आदि किसान नेता उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें