Godda News: 10 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार / कार जप्त




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- टाटा टियागो नामक चार पहिया वाहन से गुरुवार की देर शाम 10 किलो गांजा ले कर जा रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में गोड्डा एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि शुक्रवार 7 अप्रैल की देर शाम गोड्डा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महागामा की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन टाटा टियागो जिसका निबंधन संख्या जे एच 04 एम 6021 में गांजा लदा है और वाहन पथरगामा की ओर जा रही है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरगामा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। तदोपरांत पथरगामा थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा महागामा पथरगामा मुख्य सड़क पर कसियातरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सामने से आ रही टाटा टियागो वाहन संख्या जे एच 04 एम 6021 को देख कर रोका गया और वाहन की तलाशी ली गई जिसमें 10 किलो गांजा रखा पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया और वाहन में बैठे दो सवार व्यक्ति मुकेश सोनू भगत) पे० गोपाल भगत सा० पथरगामा, थाना पथरगामा जिला गोड्डा एवं कैलाश भगत पिता स्व० सीताराम भगत सा० नौडीहा, थाना पोड़ैयाहाट, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया गया एवं दोनो के विरुद्ध पथरगामा थाना कांड संख्या 64 / 2022 दिनांक 07 अप्रैल 2022 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश भगत का आपराधिक इतिहास पूर्व से प्रशासन के पास दर्ज है। मुकेश भगत का नाम धारा 20 (बी)/ 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत पथरगामा थाना कांड संख्या 166 / 2020 में 10 अक्टूबर 2020 तारीख के मामला में दर्ज है। उक्त कांड में 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक चार पहिया वाहन टाटा टियागो जिसकी संख्या जेएच 04 एम 6021 को पुलिस ने जप्त कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम में अमल जी प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरगामा प्रखंड, पु०नि० बलबीर सिंह पथरगामा प्रभाग, पु०अ०नि० बलिराम राउत थाना प्रभारी पथरगामा थाना, पु०अ०नि० ताराचंद पथरगामा थाना, पु०अ०नि० रूपेश कोठारी पथरगामा थाना, स०अ०नि० शीतल पासवान पथरगामा थाना, स०अ०नि० एतवा मुंडा पथरगामा थाना एवं पथरगामा थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें