ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा थाना क्षेत्र के छोटा सिन्नी गांव में डायन बिसाही के आरोप में सगे चाचा ने अपने भतीजे और बहू को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी| चाचा शाम हेंब्रम को शक था कि उसका भतीजा मंजू हेंब्रम और बहू तालामय मरांडी डायन बिसाही है| उन दोनों के चलते उसके परिवार पर हमेशा विपत्ति का बादल मंडराते रहता था और उसके परिवार वाले रोग के शिकार होते रहते थे| इसी बात से आक्रोशित होकर सोच समझकर शाम हेंब्रम ने गत रात्रि 12:00 बजे के आसपास गहरी नींद में सोए हुए अवस्था में उसने अपने भतीजा और बहू को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला| हत्या करने के बाद शाम हेंब्रम ने ग्राम प्रधान के पास जाकर हत्या करने की बात कबूल ली| पति पत्नी की हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई| बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम हेंब्रम को बंधक बना लिया| हत्या की सूचना पाकर राजाभिठा थाना प्रभारी अमित अभिषेक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा| ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखे हुए शाम हेंब्रम को पुलिस के हवाले कर दिया|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें