Godda News: रामनवमी से गोड्डा से रांची चलेगा ट्रेन




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिले से रांची तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सुनने को मिल रही है जो रेलवे द्वारा जारी किया गया है। अब रांची जाने वाले ज्यादातर यात्री बसों की जगह रेल से यात्रा करेंगे। रेल में यात्रा करने वाले इन यात्रियों के लिए अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने झारखंड के गोड्डा जिले को नवरात्रि का तोहफा देने की घोषणा कर दी है। अब रांची से दुमका जाने वाली ट्रेन गोड्डा तक चलेगी। इसे लेकर दुमका से गोड्डा और गोड्डा से दुमका के बीच रेल की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। बाकी हिस्से यानी रांची से दुमका तक ट्रेन पहले की तरह ही चलेगी। ठहराव और समय सारणी में कोई फेरबदल नहीं होगा। मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक होगा। वहीं रांची से दुमका तक ट्रेन पहले की तरह ही चलेगी। इसके ठहराव और समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन के परिचालन का समय काफी करीब आ चुका है। गोड्डा से रांची चलने वाले इस ट्रेन के परिचालन से जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी। गोड्डा से रांची जाने के लिए प्रतिदिन 08 से 10 बसें खुलती हैं, जिसका किराया 650 रुपये से भी अधिक है, जबकि ट्रेन का किराया बस के किराए से काफी कम होगी। मिली जानकारी के अनुसार दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस अब दुमका के बजाये गोड्डा रेलवे स्टेशन से खुलेगी, रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोड्डा रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके तहत गोड्डा से रांची को जोड़ने के लिए दूसरी ट्रेन के रूप में दुमका- रांची इंटरसिटी का विस्तारीकरण गोड्डा रेलवे स्टेशन तक करने का प्रस्ताव सांसद ने रेलमंत्री को दिया था। रेल मंत्री ने रेलवे को दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तारीकरण रेलवे स्टेशन तक निर्देश दिया था। गोड्डा से रांची रेल परिचालन को लेकर पूर्व में जो सूचना जारी की गई थी उसमे यह बताया गया था कि होली त्योहार पर ही इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा परंतु किसी कारणवश निर्धारित समय पर ट्रेन का परिचालन नही हो पाया था|अब इसका शुभारंभ रामनवमी के उपलक्ष्य पर होने जा रहा है। यात्रियों के लिए रेलवे ने गोड्डा से रांची तक के सफर की समय सारणी को भी साझा किया है। दुमका-रांची इंटरसिटी ट्रेन नंबर 18619, 18620 पूर्व की तरह अपने निर्धारित समय में सुबह 7:25 बजे दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और फिर दुमका से हंसडीहा और पोड़ैयाहाट होते हुए करीब 10 बजे गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन गोड्डा रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3 बजे खुलेगी और पोड़ैयाहाट, हंसडीहा और नोनीहाट होते हुए दुमका रेलवे स्टेशन शाम 6:55 बजे पहुंचेगी। दुमका से पुनः पूर्व की तरह निर्धारित समय से यह ट्रेन देवघर स्टेशन होते हुए जसीडीह के रास्ते रांची के लिए रवाना हो जाएगी।


18619 रांची से दुमका समय सारणी:-

राँची - रात 9:30 बजे

बोकारो - 11:40 बजे

धनबाद - रात 2 बजे

जसीडीह - सुबह 5:25 बजे

दुमका - सुबह 7:25 बजे

गोड्डा - सुबह 9:35 बजे

18620 दुमका से राँची समय सारणी:-

गोड्डा - शाम 4:35 बजे

दुमका - शाम 6:55 बजे

जसीडीह - रात 8:20 बजे

धनबाद - रात 11:48 बजे

बोकारो - रात 1:30 बजे

राँची - सुबह 3:55 बजे

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें