Godda News: सिदो-कान्हू की 198 वी जयंती मनाई गई



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 11.04.2022 को स्थानीय कारगिल चौक गोड्डा के समीप सिदो-कान्हू जयंती दिवस के अवसर पर उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद  राजीव मिश्रा, के द्वारा संयुक्त रुप से वीर सपूत शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आज हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो -कान्हू की 198वीं जयंती पूरी सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि सिदो -कान्हू ने आदिवासी तथा गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनों के अत्याचार से आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। हूल के महानायक को याद करके उनकी जयंती आज हमलोग मना रहे हैं। 1855 में सिदो -कान्हू ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बरसों की परंपरा के अनुसार सिदो -कान्हू का जयंती प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया जाता है| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1855 में सिदो-कान्हो ने संथाल से फूंका था आजादी का बिगुल, तोपों व गोलियों के सामने तीर-धनुष से ही अंग्रेजों को सिदो -कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो ने जीत दिलाई थी। इतिहास के पन्नों को पलटें तो आजादी के लिए पहला बिगुल फूंकने का जिक्र 1857 में मिलता है।लेकिन इससे दो वर्ष पूर्व ही झारखंड में संथाल ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ दी थी। संथाल ने नारा दिया था 'करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो' और नारा देने वाले थे वीर शहीद सिदो-कान्हू। सिदो-कान्हू जयंती दिवस के अवसर पर आज इन्हें नमन करते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने बताया कि अंग्रेजों के खिलाफ जिस तरह सिदो-कान्हो, चांद भैरव, फूलो -झानो ने मोर्चा खोला था और उसके छक्के छुड़ा दिये थे। उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला सहित आस पास व अन्य प्रदेशों के लोग इन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।आदिवासियों और गैर-आदिवासियों को महाजनों और अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रामनवमी पर्व के शोभा यात्रा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर उनके रूटों के निर्धारण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए आवागमन अवरुद्ध ना हो। मौके पर नगर परिषद कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें