ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थित शीतला माता की पूजा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई और माता
के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान रहा। मान्यता है कि मां कष्टों का निवारण करती हैं और मनोकामना पूर्ण करती हैं। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सुबह 9 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। वहीं,मां को भोग लगाया और श्रृंगार का सामान अर्पित कर पूजा की गई।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें