Chandan News: बाल संसद एवं मीना मंच का गठन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चांदन के सभागार परिसर 8 अप्रैल 2022 शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाल संसद एवं मीना मंच के सदस्य पुनर्गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गठन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के साथ अन्य मंत्री का चयन कर पद से सम्मानित किया। सदस्य की पुनर्गठन में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री- वाणी प्रिया, उप प्रधानमंत्री- माईकल मरांडी,शिक्षा मंत्री- राहुल कुमार,उप शिक्षा मंत्री- अमीषा कुमारी,स्वास्थ्य मंत्री- अपर्णा पाण्डेय, उप स्वास्थ्य मंत्री- विशाल कुमार, जल एवं कृषि मंत्री- बजरंगी कुमार, उप जल एवं कृषि मंत्री- शिवानी कुमारी, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री- सपना कुमारी, उप विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री- शुभम 

कुमार, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री- हिमांशु कुमार, उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री- मुस्कान कुमारी, को चयन किया गया। वहीं श्रीमती नीलम कुमारी को बाल संसद के संयोजक शिक्षिका के रूप में चुना गया। तत्पश्चात चयन प्रक्रिया के बाद सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही साथ विद्यालय परिवार की ओर से सभी बाल सदस्यों को उत्साह वर्धन के लिए बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दिया गया। तदोपरांत इसी कड़ी में इसके साथ ही मीना मंच का भी पुनर्गठन कर दिया गया। जिसमें अमीषा कुमारी को मीना मंत्री और श्रीमती शशिकला कुमारी को सर्वसम्मति से सुगमकर्ता शिक्षिका के रूप में चयन किया गया। और चयनित सभी मंत्रियों को भारी बारिश है सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका इन्दिरा कुमारी, शशिकला कुमारी, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी, राखी कुमारी आदि के साथ दर्जनों छात्र छात्राएं  उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें