Chandan News: आशा कार्यकर्ता के बीच स्मार्ट मोबाइल वितरण से आशा कार्यकर्ताओं में उत्साह/चांदन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बतादें कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी के स्वरूप है, और इनके कार्यशैली स्वास्थ्य विभाग जन समुदाय के बीच कड़ी के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।जिसे लेकर आशा कार्यकर्ताओं के कार्य और सुगम व पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार उन्हें स्मार्ट फोन देने की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड नियंत्रण, टीकाकरण आदि कार्यों की सराहना की। जिनके आलोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन के सभागार में दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐके सिन्हा,स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ  प्रबंधक यस राज केयर इन्डिया के बीएम उदय कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार आदि 

के संयुक्त में  शनिवार 2 अप्रैल को 45 आशा कर्मियों के बीच मोबाइल फोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन मिलने के बाद आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर हर्ष व्याप्त थी।इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यसराज ने बताया कि रुट चार्ट से डाटा कलेक्शन में काफी समय लग जाता है। अन्य कई सर्वे कार्यों में रजिस्टर समर्पण आदि कार्यों में काफी समय की नुकसान होता है। चिकित्सा सम्बंधित सभी कार्यों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से चांदन प्रखंड क्षेत्र के 145 आशा कर्मियों के बीच  मोबाइल फोन वितरण किया जा रहा है।जिसमें पहले दिन शनिवार को 45 आशा कर्मियों को एंड्रायड स्मार्टफोन वितरण किया  गया। दुसरे चरण रविवार 3‌ अप्रैल को बाकी बचे अन्य आशा कार्यकर्ताओं के बीच वितरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर गीता देवी,प्रभा देवी,मंजू देवी, सावित्री देवी, शोभा देवी, यशोदा देवी, ममता दुबे आदि आशा कर्मी मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें