ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शुक्रवार को रामनवमी एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर बल दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने कहा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में हो रही चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल की गश्ती व निगरानी रहेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, शोभायात्रा निकालने से पूर्व पूजा समितियों को स्थानीय थाने से लाइसेंस लेना
अनिवार्य होगा तथा डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी अवहेलना करने वाले की खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। साथ ही कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर जुलूस में शामिल लोगों की संख्या अधिकतम 100 होगी। साथ ही चैती दुर्गा पूजा के आयोजन एवं विसर्जन से जुड़ी जानकारी भी लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने का निर्देश आयोजन समिति को दिया गया। इस मौके पर व्यवसाई संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पवन भुवानियां, मिथिलेश कुशवाहा, सुनैना झा, विक्की मिश्रा, नईम खान, एसआई राजेश कुमार सिंह, एसआई पंकज किशोर,धीरज सिंह, प्रदीप घोष,सीताराम घोष, पप्पू यादव,सरपंच गौरी देवी, बिंदा देवी,द्वारिका प्रसाद मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें