ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित प्रताप नारायण सिंह संस्कृत कॉलेज परिसर में गुरुवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि नाथ झा के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन से पूर्व कुलपति का महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर गोविंद झा के द्वारा पुष्प गुच्छ से माल्यार्पण,पाग और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रावास के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद स्वस्तिवाचन के बीच दीप प्रज्वलन छात्रावास परिसर के कमरे में किया गया। दीप मंत्र एवं भगवान मधुसूदन का मंत्र उच्चारण के बीच मां सरस्वती और भगवान की पूजा अर्चना भी की गई। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य के अथक प्रयास से महिला छात्रावास
का निर्माण कराया गया है। भगवान मधुसूदन की इस ऐतिहासिक धरती पर नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास काफी सार्थक नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे वेद और मनु स्मृति में भी नारी शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही गई है। अगर एक स्त्री शिक्षित होती है तो घर परिवार के साथ साथ समाज भी शिक्षित होता है। कार्यक्रम को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय भागलपुर के प्रधानाचार्य डॉ प्रभाष चंद्र मिश्रा, गुरुधाम संस्कृत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रतीश चंद्र झा, कॉलेज के प्रोफेसर प्रकाश चंद्र झा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गुरुधाम के गुरु गोविंद दास तिवारी, पंडित देव नारायण शर्मा, श्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। यहां के बाद कुलपति गुरुधाम आश्रम परिसर में भी गए और उन्होंने ब्रह्मचर्यों को आशीर्वाद दिया। वहां की विधि व्यवस्था से अवगत होने का काम किया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Good morning
जवाब देंहटाएं