ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बराबर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बौंसी बाजार के भिन्न-भिन्न मार्गों में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। वाहनों से निकले सायरन की ध्वनि और पुलिस बल के कदमताल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। एसडीपीओ ने इंस्पेक्टर अमेरिका राम और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार
राय को सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से पुलिस गश्त लगाने का निर्देश दिया। दोपहिया वाहनों पर विशेष रूप से निगरानी करने की बात बताई गई। फ्लैग मार्च बौंसी बाजार होते हुए डैम रोड, स्टेशन रोड, दुमका रोड सहित अन्य मार्गों पर निकाली गई। पदाधिकारियों ने लोगों से सौहार्द और शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। बताया गया कि, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर प्रशासन अपनी नजर जमाए हुए हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के अतिरिक्त जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें