ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से अवैध शराब मामले में फरार दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि 1 सप्ताह पूर्व ही थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में रामसागर गांव एवं कौवावरण गांव से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था। हालांकि पुलिस को देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गया था। बताया
गया कि यह रामसागर गांव के कुंडा मुर्मू के पुत्र जय राम मुर्मू के घर से 10 लीटर शराब एवं कौवावरण गांव के लूदो मरांडी के पुत्र श्याम लाल मरांडी के घर से 10 लीटर शराब बरामद किया गया था। उक्त आरोपी को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के द्वारा गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें