Bounsi News: उप विकास आयुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। उप विकास आयुक्त महफूज आलम के द्वारा बौंसी अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जहां अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता सहित बौंसी अंचल के सभी हल्का कर्मचारियों के साथ साथ आरटीपीएस के कर्मचारियों से भी जायजा लिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी से पूरे अंचल के बारे में जानकारी ली गयी। सीआई सह कर्मचारी अशोक झा, फिरोज आलम, समरजीत सिंह के साथ ही आरटीपीएस डाटा ऑपरेटर से भी भिन्न-भिन्न तरह की जानकारियाँ ली गई। जिसमें मुख्य रुप से आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की जानकारी भी हासिल किया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा पूछे गए सवालों के 

जवाब में कर्मचारियों ने बताया कि 16 हल्के में 16 कर्मचारी होने चाहिए।लेकिन यहां सिर्फ तीन कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कार्य में विलंब होने का मुख्य कारण है। वहीं सीआई सह कर्मचारी अशोक झा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि, उनके पास अभी साढ़े सात हल्का और समरजीत सिंह के पास साढ़े तीन हल्का, फिरोज आलम के पास पांच हल्का हैं। वहीं ऑनलाइन रसीद काटने के संबंध में अंचलाधिकारी से पूछा गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, वित्तीय वर्ष में 7 से 8 लाख की वसूली अभी तक की गई है। जोकि बांका जिले में प्रथम स्थान पर है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें