Bounsi News: नवनिर्मित रोपवे का किराया ₹80 से बढ़ाकर ₹120 किया गया

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू के जरिए पर्वत शिखर पर जाने वाले सैलानियों को अब किराया ज्यादा देना होगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा रोपवे के किराए में संशोधन किया गया है। मालूम हो कि, पूर्व में जहां रोपवे का पुराना किराया लोअर स्टेशन से अपर स्टेशन तक जाने का किराया ₹80 था। वह अब बढ़कर ₹120 हो गया है। जबकि अपर स्टेशन से लोअर स्टेशन आने के लिए पूर्व में पर्यटकों को ₹40 किराया देना पड़ता था। अब पर्यटकों को अपर स्टेशन से लोअर 


स्टेशन पर आने के लिए ₹75 किराया देना होगा। जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के मंदार स्थित प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि, रोपवे मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के लिए किराए को बढ़ाया गया है। किराया कम रहने के कारण विभाग को मेंटेनेंस में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि, नया दर शनिवार से तत्काल प्रभाव में लागू किया जाएगा। मालूम हो कि, मंदार पर्वत शिखर पर भ्रमण करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रांतों से सैलानी पहुंचते हैं। खासकर जैन तीर्थावलंबी की संख्या ज्यादा होती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें