Bounsi News: अर्ध निर्मित दीवार गिर जाने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की दबकर हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अर्ध निर्मित दीवार गिर जाने से 70 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव निवासी जगदीश चौधरी की पत्नी गीता देवी विश्वा पर्व को लेकर घर के आंगन की साफ सफाई कर रही थी। आंगन में चापाकल के समीप सफाई के दौरान 

आधा अधूरा दीवार महिला के शरीर पर गिर पड़ा। दीवार गिरने से अंदाज तन महिला के सिर पर गहरी चोट आई है। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला अपने पीछे पुत्र पवन चौधरी, पुत्री कविता और पुष्पा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। गांव में भी इस मृत्यु की चर्चा हो रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें