ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय गांव में खेलने के क्रम में एक 3 वर्षीय बच्चा चूल्हे पर रखे गरम दाल की हड्डी से टकराकर शरीर पर गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिरांय गांव के पासवान टोला निवासी छोटू पासवान का 3 वर्षीय पुत्र बालवीर पासवान के शरीर पर गर्म दाल गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में बालक को उसकी मां नीलम देवी के द्वारा आनन-फानन में रेफरल
अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा जख्मी बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे की जख्मी हालत को देखते हुए वार्निंग सेंटर मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, बच्चे की मां चूल्हे पर खाना बनाने का काम कर रही थी। इस दौरान चूल्हे पर गर्म दाल चढ़ा हुआ था। बच्चा खेलते हुए आया और अचानक उस चूल्हे से टकरा गया जिसके कारण गर्म दाल बच्चे के शरीर पर गिर गया और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें