ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बचे दो पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ।सरूआ और कैरी पंचायत के मतदान केंद्र अति संवेदनशील होने के कारण मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुरुष और महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।1013 मतदाता में 777 महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कड़ी धूप को देखते हुए सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करना आरंभ कर दिया। 11:00 बजे के बाद तेज धूप के कारण मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। वही 2:00 बजे तक मतदान समाप्त होने के बाद बैलट बॉक्स को सील कर मतदान कर्मी वहां से प्रखंड कार्यालय में बने मतगणना कक्ष में बैलट बॉक्स को जमा किया गया।मतदान को लेकर भारी पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।बीएमपी जवानों के अलावे स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर
रखे हुए थे। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार पुलिस निरीक्षक अमेरिका राम थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लिया जा रहा था।वहीं बौंसी प्रखंड कार्यालय में मतगणना होने के बाद सरूआ पंचायत से कारू शाह ने 174 वोट से जीत हासिल किया,दूसरी ओर कैरी पंचायत के बल्ली यादव को 44 मतों से विजय घोषित किया गया। मतगणना कार्य पूरा होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय बेश्म में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया। वहीं दूसरी ओर 29 मार्च 2022 को नामांकन कार्य संपन्न हुआ था। जिसमें 5 पंचायतों में पैक्स का चुनाव होना बाकी था। जिस पर 3 पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण तीनों पंचायतों में मतदान नहीं कराया गया। जिसमें कस्बा मंदार पंचायत,दलिया पंचायत, और फागा पंचायत से तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें कसबा मंदार पंचायत से मौसम सिंह पति अमरेश कुमार सिंह, दलिया पंचायत से मुकेश कुमार भुवानियां, फागा पंचायत से संध्या देवी पति पंकज कुमार चौधरी, निर्विरोध घोषित किया गया। जिससे जीते हुए प्रत्याशियों में खुशी की लहर देखी गई। उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और अबीर के साथ जश्न मनाया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Good morning
जवाब देंहटाएं