Barahat News: मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। इंटक कार्यालय बाराहाट में डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की131वी जयंती  विनय कुमार कापरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यदाव ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का जन्म आज ही के दिन 14अप्रेल 1891 को हुआ था। उन्होंने दलित, शोषित, पीड़ित किसानों, महिलाओं के लिए संघर्ष किया। बोद्धिज्म को भी 

उन्हनो बढ़ावा दिया।आज़ादी के बाद भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महती भूमिका रही है। भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संबिधान माना जाता है। इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला एवं पुष्प समर्पित कर उनके प्रति सम्मान अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रखड इंटक अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सरदार सुबोध पासवान, चंदर मंडल, राजीव शर्मा, रूपेश कुमार सहित महिर्षि मेही आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भी भाग लिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें