Rohtak News : स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रोहतक ने विधानसभा में आवाज उठाने पर विधायक का आभार जताया

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव दवारा विधानसभा में SC व् BC महिलाओं की आवाज उठाने पर स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रोहतक हरियाणा  ने आभार जताया है. 



विधानसभा हरियाणा में कोसली विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने SC व् BC महिलाओं की शादी के बाद नौकरी में आरक्षण का लाभ न मिलने बारे आवाज उठाई |

हरियाणा की सीमाएं चारों तरफ दुसरे राज्यों से मिली हुई है इसी क्रम में दुसरें राज्यों की SC व् BC लड़कियों की शादी हरियाणा में भी होती है जैसे हरियाणा में राजस्थान की SC या BC लड़की की शादी अपनी ही जाति के SC या BC लडकें से होती है और दोनों  राज्यों में वह जाति उसी SC या BC वर्ग में है तो भी एक जाति , एक वर्ग होते है उनकी शादी का पंजीकरण , SC सर्टिफिकेट , हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , वोटर कार्ड सब बन जाते है लेकिन नौकरी में आरक्षण का फायदा नही मिलता |

माननीय कोसली विधायक , श्री लक्ष्मण सिंह यादव जी दवारा हरियाणा विधान सभा में , यह मुद्दा उठाने पर हम स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रजि.रोहतक हरियाणा दिल की गहराई से धन्यवाद करते है और तन-मन-धन से माननीय विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी के साथ है | आपका यह प्रयास निश्चित तौर पर SC व् BC महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान होगा और प्रधानमंत्री जी के “बेटी बचाओं , बेटी पढाओ” मिशन को साकार करेगा | हम पुन: आपका दिल की गहराइयों से धन्यवाद व् स्वागत करते है |

हम हरियाणा सरकार से आग्रह करते है कि इस विषय पर सज्ञान लेते हुए , SC व् BC महिलाओं को शादी के बाद आरक्षण का लाभ दिलवाए |  



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें