Rewari News : रेजांगला शौर्य समिति ने अहीर रेजीमेंट के लिए चल रहे धरने का समर्थन किया

 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी- रेजांगला शौर्य समिति भारतीय सेना में जातिगत रेजिमेंट की स्थापना की सदैव पक्षधर रही है । अपने संस्थापक मुख्य संरक्षक कर्नल राव राम सिंह के जीवन काल में भी समिति ने तत्कालीन केंद्र सरकार को कांग्रेस पार्टी के शिमला राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव की दुहाई देकर जातिगत आधार पर अहीर रेजीमेंट गठन के लिए पुरजोर प्रयास किया था । समिति के वर्तमान संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव व अध्यक्ष राव संजय सिंह के नेतृत्व में पिछले महीने 15 फरवरी को ही रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री को इस बारे मांग ऊठाई गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्मरण कराया गया कि तत्कालीन गृह मंत्री के तौर पर 16 नवंबर 2017 को उन्होने स्वयं रेवाड़ी की सार्वजनिक सभा में आश्वासन दिया था कि अहीरवाल रेजीमेंट का गठन किया जा सकता है । अब समय आ गया है उन्हे अपने वचन को पूरा करना चाहिए। 

समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कप्तान चंदगी राम यादव के नेतृत्व में 23 मार्च को खेडकी दौला धरनास्थल पर जाकर अपना समर्थन पत्र भी आयोजकों को भेंट करेगा ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें