Rewari News : भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन के किसान पदाधिकारी कुरुक्षेत्र में संगठन की प्रादेशिक बैठक में भाग लेने पहुंचे



ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय संगठन के द्वारा कुरुक्षेत्र में बुलाई गई सभी जिलों की प्रादेशिक बैठक में जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में जिला उप प्रधान डाक्टर रोहिताश रोझुवास, युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, पदाधिकारियों ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया ।        


  

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयो के साथ साथ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने तीन काले कृषि कानूनों को वापिस करवाने में जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह के सानिध्य में चलाए गए ऐतिहासिक किसान आंदोलन में दिए गए सहयोग के लिए रेवाड़ी की टीम को किसान मैडल पहनाकर सम्मानित किया ।                                         

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार असामयिक हुई अतिवृष्टि और औलावृष्टि से रेवाड़ी जिले के किसानों की फरवरी माह में खराब हुई सरसो एवम गेंहू की फसलों का अभी तक मुआवजा नहीं मिलने के कारण 02 अप्रैल को स्थानीय एम एल ए कार्यालय रेवाड़ी के सामने किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया जाएगा । यदि फिर भी किसानों की मांग को अनसुना किया गया तो किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें