Rewari News : भाजपा को 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर उत्साह समारोह आयोजित

रेवाड़ी, 11 मार्च : भारतीय जनता पार्टी को 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने पर बेरली मंडल के द्वारा कार्यकर्ता उत्साह समारोह जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया व लड्डू भी बांटे गए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचन्द यादव ने बताया कि 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाकर जनता ने फिर से भाजपा में विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि जनता के अपार समर्थन से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन हुआ है जिससे अब सभी पदाधिकारी व कार्यर्ता दुगने जोश के साथ कार्य करेंगे। 



इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबू वीर कुमार यादव, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, भाई निशांत, अमित यादव, डॉ सुभाष चंद यादव, सुरेंद्र माडिया, सरोज यादव, शारदा देवी, हेमलता तवर, उषा आर्य, सुमन यादव, रेखा शर्मा, सुचेतराज, ओमवती देवी एवं मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव (सोनू), मंडल महामंत्री राममेहर यादव, श्री कृष्ण यादव, सोशल मीडिया सहसंयोजक रेवाड़ी रामकंवार यादव, उम्मेद सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर लंबरदार, यशोधन शर्मा, मनोज कुमार, रतन सिंह, जसवंत सिंह, भोम सिंह, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सतीश यादव, जसवंत हालुहेड़ा एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें