Ramgarh News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम अंतर्गत 7 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त, रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता मे उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान जिले में कुल 1044660 लोगो को एल्बेंडाजोल (एक गोली 400 मिलीग्राम) एवं डी०ई०सी० (एक गोली 100 मिलीग्राम) की दवा खिलाया जाना है, जिसमे 1-2 साल के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली, 2-5 साल के बच्चों को 1 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली, 6-14 साल के लोगों को 2 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली, वहीं 15 साल तथा उससे ऊपर के लोगों को 3 डी०ई०सी० एवं 1 एल्बेंडाजोल की गोली दी जानी है। जिसके लिए पूरे जिले में 56 सब सेंटरो के साथ कुल 1170 बूथ बनाये गए है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुल 4178 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 418 सुपरवाइजर एवं 16 एम०ओ० का चयन किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि जैसा कि यह कार्यक्रम 7 से 12 मार्च तक चलाया जाना है जिसमे 7 मार्च को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किये गए बूथ पर ही लोगो को दवा खिलाई जाएगी तत्पश्चात 8 मार्च से 12 मार्च तक घर-घर जाकर लोगो को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर स्कूल के बच्चों को उनके विधालय में ही दवा खिलायी जाएगी। वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी पत्रकार बंधुओ से अपिल करते हुए कहा कि वे भी अपने स्तर से लोगो को जागरूक करें ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा सके और रामगढ़ जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने स्तर से लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। वार्ता के दौरान सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ० प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि जिले के हाई रिस्क एरिया तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए अलग से माईक्रो प्लान तैयार किया गया है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी संस्थानों के लोगों को भी इस कार्यक्रम का लाभ दिया जाना है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-प्रभारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों, विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित थे|

अमन राज के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें