ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से एक मारपीट की घटना सामने आई है बता दें कि सिमरिया गांव के दीनदयाल ठाकुर पिता युगल ठाकुर ने चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि गांव के ही चचेरी बहन गीता देवी पति अशोक ठाकुर की पुत्री 1. बिंदु देवी पति राजेश ठाकुर 2. इंदु देवी पति गोविंद ठाकुर 3.पुतली देवी कांग्रेस ठाकुर व 4.खुशबू देवी पति नामालूम संयुक्त में चारों मिलकर मेरे पत्नी मालती देवी को जमीनी विवाद में कुछ कहासुनी पर 12 मार्च
शनिवार को समय लगभग 3 बजे के करीब विवाद उत्पन्न कर गाली गलौज करतीं हुए ईंट पत्थर चलाकर मारपीट करने लगे। जिससे मेरी पत्नी मालती देवी जख्मी हो गई। घटना की जानकारी पर जब मैं वहां पहुंचा तो उक्त चारों महिलाओं ने जान मारने की नियत से मेरे उपर भी पत्थर चलाना शुरु कर दिया पत्थर की चोट से मेरा सर फट गया। और मैं लहूलुहान हो गया। जो किसी तरह परिजनों ने इलाज हेतु चांदन पहुंचाया। घटना के संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें