Chandan News: होली एवं शबे बरात को लेकर आनन्दपुर ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर आनन्दपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार  की अध्यक्षता में ओपी परिसर में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व एवं शबे बरात मनाने को लेकर गुरुवार 10 मार्च को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी रंगों का त्योहार होली एवं शबे बरात शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं,साथ ही जाने निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों तथा शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्व के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। यह भी बताया कि होली पर्व के दौरान उपद्रव 

मचाने वाले लोगों की जानकारी देने वाले लोगों नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से होली के दौरान शराब की बिक्री तथा डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उपस्थित गणमान्य लोगों ने डीजे पर अश्लील गाने बजाने एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे नहीं बजे इसके लिए प्रशासन से आग्रह किया। बैठक में चांदन प्रखंड के सरपंच अध्यक्ष आशीष रोबिन उड,पुर्व मुखिया सुरेश यादव,शहेंन्दर दास, शिवशंकर शर्मा, बालकृष्ण बरनाल, प्रदीप वर्णवाल विशन देवदास बहादुर राय हरीश ठाकुर तस्लीम अंसारी सहदेव यादव, शोभलाल यादव, नरेश यादव चंद्र देव यादव पूर्व सरपंच मोहम्मद को कुदुस मियां, मनोज यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें