ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के आनंदपुर ओपी भैरोगंज क्षेत्र के गौंराडारी गांव के सुभाष यादव के एक आठ वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की तलाब में डुबने से मौत हो जाने की मामला आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गौरा डारी के सुभाष यादव की पुत्री काजल कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष अपने घर के बगल तलाब तरफ अपने तीन सहेलियों के शौच के लिए गई थी। शौच करने के बाद जैसे ही पानी लेने तालाब के किनारे गई तो काजल कुमारी की अचानक पैर फिसल गई ओर गहरे पानी
में चली गई। घटना को देख अन्य बच्ची ने रोते बिलखते हुए कुछ दुर पर मवेशी चरा रहे लोग को घटना की जानकारी दी। जब तक लोग तालाब पर पहुंचा और खोजबीन शुरू किया तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तालाब से बाहर निकाला तब तक काजल कुमारी दम तोड़ चुकी थी।इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं मृत काजल कुमारी के मां मोनिका देवी रो रोकर बुरा हाल है। जबकि सुभाष यादव दो पुत्री एक पुत्र है। जिसमें काजल कुमारी सबसे बड़ी थी।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें