ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते दिन मंगलवार को एक सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत 11 लोग घायल होने की घटना सामने आई . जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत मंझली गांव के 11 लोग स्थानीय ऑटो चालक पिंटू यादव पिता भुनेश्वर यादव के ऑटो से पूजा करने बाबा धाम देवघर गए थे। दोपहर बाद लौटने के क्रम में चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग स्थित पांडेय डीह स्थित तीखी मोड़ पर ऑटो चालक के बगल में बैठे सवारी ने ऑटो का गियर दबा देने से ऑटो चालक का संतुलन खो गया जहां ऑटो ने मुख्य सड़क पर पलट गया। गली मत रहा कि मौके पर ही सामने से आ एक ट्रक ने चालक ने अपनी
सूझबूझ दिखाते हुए पलटे गए ओटो बचा लिया। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना में ऑटो में सवार कुल 11 लोग थे जिसमें घायल ऑटो चालक पिंटू यादव, रोशन यादव कालेश्वर यादव कृष्ण देव यादव चंद्रावती देवी नरेश यादव संजू यादव बालेश्वर यादव आदि लोग घायल हो गए घायलों में चंद्रावती देवी बिरमा देवी किशन देव यादव को गंभीर चोट लगने के कारण देवघर रेफर कर दिया है। घटनाक्रम सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा में प्रथम उपचार कर गंभीर स्थिति में घायल तीन लोग को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. बाकी लोगों को उपचार कर घर भेज दिया हालांकि घटना की जानकारी चांदन पुलिस को नहीं दी गई।.
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें