Bounsi News: राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आशा कार्यकर्ता को मिला स्मार्टफोन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में  दर्जनों आशा कार्यकर्ता को स्मार्टफोन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्वास्थ्य समिति के आलोक में रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार के अध्यक्षता में बौंसी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिया गया। आशय की जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से स्मार्टफोन दिया गया है। जिससे अब आशा कार्यकर्ताओं की अश्विन पोर्टल,एचबीवाईसी इत्यादि कामों के लिए उपयोग किया जाना है। इसके अलावा विभागीय निर्देशानुसार स्मार्टफोन से काम लिया जाएगा जो अति आवश्यक था। इधर स्मार्टफोन मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं में खुशी की 


लहर देखी गई। ज्ञात हो कि आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता एक ही धरोहर के दो पहलू हैं। जिन्हें पहले ही आंगनबाड़ी सेविका दीदी को स्मार्टफोन दिया गया था। जिसे लेकर बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से लगातार विभिन्न मांगों में स्मार्टफोन की भी मांग की गई थी। जो अब पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 11 जिलों में स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है। जिसके बाद राज्य के सभी जिलों के प्रखंडों में सभी आशा कार्यकर्ता को स्मार्टफोन दीया जाना है। जिसमें रेफरल अस्पताल में स्मार्टफोन वितरण किया गया। मौके पर डॉ आर के सिंह, बीसीएम उद्धव कुमार, केयर इंडिया के विभय कुमार ठाकुर,सौरभ कुमार, कुमारी अनीता,बेबी कुमारी,रूबी कुमारी,रानी कुमारी,रानी देवी,पुनम देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताऐं उपस्थित थीं।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें