ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में युवती के आत्महत्या मामले में युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया गया कि आत्महत्या करने के लिए पुत्री को उकसाया गया है। आत्महत्या के बाद ही पुलिस ने मुकेश कुमार पर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आत्महत्या
करने वाली युवती के पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मालूम हो कि, बरमसिया गांव से 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ उनकी पुत्री का शव बरामद किया गया था। जोकि दुपट्टे के बने हुए फंदे से पेड़ के सहारे लटका हुआ था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें