Bounsi News: पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, होली के दिन आरोपी शंभू यादव ने रंग लगाने के क्रम में विवाद के दौरान एक 

महिला को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का अभी पटना में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि, शंभू यादव का कोरोना जांच कराने के बाद उसे बांका जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें