ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि, अवैध शराब कारोबारी झारखंड के बोकारो निवासी अनिल कुमार सिंह विदेशी शराब का कारोबार करता था। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय नहीं बताया कि, उक्त आरोपी के ऊपर बौंसी थाना एवं बाराहाट थाना में मामला दर्ज है। मालूम हो कि, तत्कालीन थानाध्यक्ष गणेश कुमार के समय जुलाई
2021 में बौंसी पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी। जिसके बाद वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शराब बेचने वाला कारोबारी मामले में फरार चल रहे था। वहीं गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री का डायरेक्टर है। धनबाद के एक्साइज टीम ने उसकी फैक्ट्री को सील भी किया था। पुलिस ने कोरोना जांच कराने के बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें