ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित हरिमोहरा मिशन के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सांझोतरी गांव निवासी 16 वर्षीय युवक गांधी हेंब्रम गांव के ही 20 वर्षीय देवेंद्र सिंह के साथ शिव नगर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित बाइक हरिमोहरा मिशन
के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई है। परिजनों के द्वारा उपचार के लिए दोनों गंभीर रूप से जख्मी युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर चिकित्सा के लिए दोनो गंभीर रूप से जख्मी युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें