ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाने में पुतुल देवी पति धर्मेंद्र यादव घर जबड़ा ने गांव के ही 3 व्यक्तियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर तीनों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित महिला पुतुल देवी ने आवेदन में कहा है कि, वह अपने बहियार से घर की ओर आ रही थी। अपने गांव के पास पहुंचते ही पहले से घात लगा कर बैठे प्रमोद मंडल पिता गोपी मंडल घर जबड़ा निवासी बुरी नीयत से मेरे पास आया और जबरदस्ती हाथ पकड़ कर अपने घर ले जाने लगा। उक्त महिला के द्वारा शोर मचाने पर प्रमोद मंडल के घर से सोनू मंडल पिता मनोज मंडल, उत्तम झा पिता शीतल झा दोनों जबड़ा निवासी के द्वारा
महिला का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाया गया और साया खोलने लगा एवं ब्लाउज फाड़ दिया। साथ ही साड़ी खींचकर बाहर कर दिया। तब पीड़ित महिला पुतुल देवी के चिल्लाने और शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख तीनो लोग महिला को छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि, मारपीट एवं ब्लाउज फाड़ने के क्रम में कान का बाली भी ले गया। ब्लाउज फाड़ने एवं साया खोलने से महिला का लज्जा भंग हो गया। जिससे पीड़ित महिला पुतुल देवी के द्वारा बौंसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा परिवाद दायर कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
कुमार चंदन ग्राम समाचार,संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें