केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का 72 वा जन्मदिन शुक्रवार को बावल स्थित कैबिनेट मंत्री डॉ० बनवारी लाल के निवास स्थान पर समर्थको और कार्यकर्ताओ ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को केक और लड्डू खिलाकर कर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओ ने राव इंद्रजीत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना की।
वहीं सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को जन्म दिवस पर दिल्ली जाकर उनके निवास पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। वहीं रामपुरा हाउस समेत दक्षिणी हरियाणा में जगह-जगह राव साहब के जन्मदिन पर समर्थको ने केक काटकर लंबी उम्र की कामना की।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें