Rewari News : प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना प्रकोष्ठ ने लगाया "माइक्रो डोनेशन अभियान" कैंप

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के संयोजक विजय प्रधान बाम्ड तथा रेवाड़ी विधान सभा प्रभारी एवम रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी के नेतृत्व में  आज एक बैठक आयोजित की जिसमे विजय प्रधान ने कहा की  प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचाराधारा को पहुंचाने हेतु न सिर्फ हर गांव हर घर जायेंगे बल्कि उन्हें माइक्रो डोनेशन अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए 5 रुपये से 1000 रुपये तक दान के रूप में लेंगे। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस से लेकर 25 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों एवं मंडलों में माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया जायेगा। 



भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर कार्य करती है इसलिए जिले के सभी लोगो को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर देश को मजबूत बनाएं। महेश स्वामी   ने कहा कि माइक्रो डोनेशन कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर संगठन को म•ाबूत बनाना हमारा उद्देश्य है। इस दौरान निकाय संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल स्वामी,बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी,  शहर के प्रतिष्ठ व्यापारी   दीपक अग्रवाल, नरेंद्र सहगल, चमन, बीजेपी आईटी प्रमुख नवीन कुमार, विष्णु दत्त शर्मा, विवेक कुमार सुशील कुमार राजेश कुमार शर्मा परमानंद सैनी जय भगवान शर्मा नमन कुमार परीक्षित कुमार अशोक कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें