Ramgarh News: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर ने सदर अस्पताल रामगढ़ से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पूर्व सदर अस्पताल रामगढ़ में महात्मा गांधी के 73वें पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सहित अन्य के द्वारा बापू को श्रद्धांजलि दी गई। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कुष्ठ कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सहित अन्य ने की। मौके पर डॉक्टर स्वराज ने सभी अधिकारियों, चिकित्सकों सहित अन्य को जिले को कुष्ठ मुक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ने, कुष्ठ रोगियों की यथाशीघ्र पहचान हेतु हर संभव प्रयास करने, लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का यथासंभव उपयोग करने, जो भी व्यक्ति कुष्ठ रोग से ग्रसित है उसके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और ना ही किसी को इसकी इजाजत देने तथा कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव एवं घृणा खत्म करने के लिए कार्य करने एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने की शपथ दिलाई। मौके पर जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ स्वराज ने सभी को बताया कि 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2022 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाना है। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनके उपचार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने है। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग क्या है ? कुष्ठ रोग के कारण ? यह रोग कैसे फैलता है ? रोग के लक्षण ? प्रभाव आदि के संबंध में सभाकक्ष में मौजूद अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।

अमन राज के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें