ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा एवं सामाजिक सुरक्षा शाखा के प्रधान लिपिक अनिल गुप्ता की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता नेल्सम एयोन बागे सहित जिला प्रशासन रामगढ़ के अन्य वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने नीरज कुमार सिन्हा एवं अनिल गुप्ता को उनके जीवन के नए पड़ाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
अमन राज के सौजन्य से:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें