ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। रविवार देर शाम पंजवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार तीन युवकों को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार देर शाम वाहन जाँच के क्रम में माराटीकर के पास पुलिस ने एक बिना न० के पलसर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका ।
जांच के क्रम में तीनों युवको के पास से 375 मिली मात्रा का तीन बोतल राँयल स्टैग ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान गोड्डा जिला के मोतिया ओपी क्षेत्र के फसिया गांव के कृष्णा कुमार सौरभ कुमार और सूरज कुमार के रुप में हुई है।तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया हैं एवं गिरफ्तार तीनों युवकों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेज दिया गया।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें