ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह उत्पाद विभाग चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है एवं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना के एसआई विपिन कुमार गश्ती दल के साथ बॉर्डर चेक पोस्ट पर जांच अभियान चला रहे थे इस दौरान विवाह के पोस्टर लगे एक
कार को जांच के लिए रोका गया जिससे जांच के क्रम में कई कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड के 147 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई गिरफ्तार तस्करों की पहचान कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव के उज्जवल कुमार एवं सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर को शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया जाएगा।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें