Jamshedpur News: प्रखंड मुख्यालय पोटका के खाड़ियासाई में काॅलेज खोलने की मांग


 ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के खाड़ियासाई में डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर संसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर पोटका प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2003 में खड़िया साई इलाके को डिग्री कॉलेज खोले जाने के लिए चयन किया गया था। ग्राम सभा के माध्यम से खड़िया साईं इलाके चयन किया गया था। हालांकि कॉलेज नहीं खुला। वर्तमान में किसी दूसरे स्थान पर कॉलेज खोलने पर विचार विमर्श किया जा रहा है, जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के काजू सांडिल, आशुतोष दास, चंचल चक्रवर्ती, जनता सरदार, वीर सिंह सरदार उपस्थित थे। 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें